दुमका, नवम्बर 9 -- दुमका, प्रतिनिधि। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्षगांठ पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा शनिवार को जिला कार्यशाला का आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रमेश मुर्मू ने की और संचालन महामंत्री संतोष सोरेन ने किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रशाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा जयंती को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस घोषित कर झारखंड का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर झारखंड के लिए दोहरी खुशी का दिन है राज्य स्थापना दिवस और जनजाति गौरव दिवस। प्रो अंजुला मुर्मू ने कहा कि इस वर्ष भगवान बिरसा मुंडा, सरदार पटेल और वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ एक साथ मनाई जा रही पार्टी के कार्यकर्ता सभी कार्यक्रमों को बृहद रूप से कर रही है। भारती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.