मोदी सरकार ने पेट्रोल पर लिया एक और बड़ा फैसला, 3 रुपये का लगा विंडफॉल टैक्स
नई दिल्ली, मई 15 -- पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी के बाद अब केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल के निर्यात पर पहली बार 3 रुपये प्रति लीटर का विंडफॉल गेन टैक्स लगाया है जबकि डीजल पर लेवी घटाकर 16.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। इसके अलावा, एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर 16 रुपये प्रति लीटर लेवी है। ये दरें 16 मई से लागू होंगी। सरकार ने यह भी साफ किया है कि घरेलू बाजार में बिकने वाले पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी यह टैक्स केवल निर्यात होने वाले ईंधन पर लागू होगा। इसके साथ ही पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर लगने वाला रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सेस भी शून्य कर दिया गया है।विंडफॉल टैक्स क्या होता है? यह एक अतिरिक्त टैक्स है, जिसे सरकार उन कंपनियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.