रुद्रपुर, जून 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में 'विकास, विश्वास एवं जनकल्याण' विषय पर प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान कैबिनेट एवं जनपद प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि मोदी सरकार ने बीते 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, जनधन योजना और मुद्रा योजना जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। यह भी पढ़ें- 12 वर्षों में देश को नई दिशा...