मुंगेर, जून 14 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए इसे विकास, जन-विश्वास और जनकल्याण का स्वर्णिम काल करार दिया है। मुंगेर में रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की न सिर्फ तस्वीर, बल्कि तकदीर भी बदल चुकी है। यह सरकार केवल वादों पर नहीं, बल्कि धरातल पर काम करने में विश्वास रखती है, यही वजह है कि आज लगातार तीसरी बार देश की जनता ने एनडीए सरकार पर अपना अटूट भरोसा जताया है। ​ यह भी पढ़ें- उपलब्धियों से भरा पड़ा है मोदी सरकार का 12 वर्ष : राज सिन्हाजनकल्याणकारी योजनाओं से मिट रही है गरीबीः सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि बीते वर्षों में 'सबका साथ, सबका विकास' का मंत्र एक जनआंदोलन बन चुका है। सरकार की डीबीटी य...