कानपुर, जून 14 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के नवीन मार्केट स्थित महानगर कार्यालय में शनिवार को मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में सांसद रमेश अवस्थी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और कानपुर में चल रहे विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की दशा और दिशा दोनों बदली हैं और भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। देश के साथ ही कानपुर भी बदल रहा है। ग्रीनपार्क स्टेडियम के आधुनिकीकरण पर करीब 350 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अनवरगंज-मंधना एलिवेटेड रेलवे ट्रैक और रामादेवी से गोल चौराहा तक एलिवेटेड रोड परियोजना का शिलान्यास जल्द प्रधानमंत्री करेंगे। यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार के 12 साल होने पर नागरिक सम्मान सांसद रमेश अवस्थी ने कहा ...