मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया संपर्क अभियान।
अररिया, जून 17 -- रानीगंज। एक संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 साल पूरे होने पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में संपर्क अभियान चलाकर प्रबुद्ध जनों से संपर्क कर बधाई दिया। सम्पर्क अभियान के दौरान भाजपा के नगर उपाध्यक्ष आजाद जायसवाल के आवास पर भाजपा जिला प्रभारी विजय शंकर चौधरी ने लोगों को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दिया। भाजपा नगर उपाध्यक्ष आजाद जायसवाल ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जल्द ही पूरे देश में भगवा लहरायेगा। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, नगर मंडल अध्यक्ष सुमन झा, पूनम पासवान, गोपाल मल्लिक, रंजीत यादव, गोविंद महतो, व प्रबुद्धजनों में उमेश मिश्रा, विप्लव सिंह, विजय पूर्वे, मुरली ठाकुर, अशोक साह, मोहन यादव, मनोज ऋषिदेव आदि थे।रा यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के 12 साल पूरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.