लखीमपुरखीरी, जून 15 -- पसगवां। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पसगवां ब्लॉक परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य एवं जनकल्याण मेले का शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रेखा अरुण वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि रेखा अरुण वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने राम मंदिर निर्माण, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने, तीन तलाक कानून समाप्त करने तथा महिला सशक्तीकरण की दिशा में किए गए कार्यों को सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियां बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कम ब्याज पर ऋण तथा राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने जैसे कदमों से महिलाओं को सशक्त बनाया गया है। यह भी पढ़ें- पसगवां ब्लॉक में तीन दिव...