हरिद्वार, जून 15 -- कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने सोमवार को प्रेस वार्ता में केंद्र की भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 साल विकास नहीं, बल्कि झूठ, बेरोजगारी और महंगाई के रहे हैं। देश का युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है, किसान आत्महत्या कर रहे हैं और पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं का भविष्य संकट में डाल दिया है। आलोक शर्मा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश पर कर्ज कई गुना बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि विदेशी निवेश घट रहा है और सार्वजनिक संस्थानों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री की प्रेसवार्ता पर उठाए सवाल विदेश नीति पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि भारत के पारंपरिक मित्र देशों से रिश्ते कमजोर ...