मोदी सरकार के 12 वर्ष में 24 गबन हुए : झामुमो
रांची, जून 29 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झामुमो के महासचिव एवं प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रेस वार्ता आयोजित कर केंद्र सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2014 के बाद से विभिन्न क्षेत्रों में कथित अनियमितताओं और संसाधनों के दुरुपयोग की घटनाएं बढ़ी हैं। इसी क्रम में उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उसे "भारतीय गबन पार्टी" कहा और 24 गबन के आरोप लगाए। सुप्रियो भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि नोटबंदी से शुरू हुआ यह सिलसिला सार्वजनिक उपक्रमों, बैंकों, जंगलों, समुद्री तटों, हवाई अड्डों और अन्य राष्ट्रीय संसाधनों तक पहुंच गया। उनका कहना था कि सरकारी परिसंपत्तियों और प्राकृतिक संसाधनों का लाभ चुनिंदा निजी कंपनियों को पहुंचाया गया。
नोटबंदी से शुरू हुआ सिलसिला राम मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.