गढ़वा, जून 23 -- गढ़वा। प्रतिनिधि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत सांसद विष्णु दयाल राम ने भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के बंशीधर नगर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को साझा किया तथा उन्हें भाजपा का पत्रक व पौधा भेंट कर सम्मानित किया। सांसद ने वरिष्ठ समाजसेवियों, शिक्षाविदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से भेंट कर मोदी सरकार के 12 वर्षों के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पाल्हे मध्य विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार की 12 साल बेमिसाल के तहत चित्र प्रदर्शनी का आय...