शामली, जून 11 -- शामली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष (4399 दिन) पूर्ण होने के अवसर पर थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हथछोया स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। सुरेश राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने गांव, गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान, महिला, व्यापारी और समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंदिर में हुई पूजा-अर्चना उन्होंने कहा कि प्रधानमंत...