रांची, जून 2 -- खूंटी, संवाददाता। केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में मंगलवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आनंद कुमार ने की। इस दौरान जिले में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई तथा मंडल स्तर तक उनकी जिम्मेदारियां तय की गईं।  कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री निखिल कंडुलना ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिलेभर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पांच से 21 जून तक भाजपा के कार्यक्रम, पदाधिकारियों को जिम्मेदारी वहीं 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी मंडलों में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंग...