चतरा, जून 8 -- कान्हाचट्टी प्रतिनिधि कान्हाचट्टी प्रखंड के सायल बगीचा में भारतीय जनता पार्टी कान्हाचट्टी मंडल की मासिक बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री शंकर दयाल सिंह ने किया। यह बैठक केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत संपन्न हुई।बैठक में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसंपर्क बढ़ाने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और आम जनता को मिले लाभों की जानकारी दी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आगे बढ़ाते हुए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण का संकल्प लिया गया।बैठक यह भी पढ़ें- जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन त...