मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर किया गया हवन-पूजन
सोनभद्र, जून 10 -- सोनभद्र, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को सदर विधायक भूपेश चौबे के नेतृत्व में चुर्क स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर एवं रॉबर्ट्सगंज के राम-जानकी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, हरिकीर्तन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और आमजन को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आजादी के बाद निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक सेवा देने का गौरव प्राप्त किया है। उनके नेतृत्व में भारत विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है तथा विश्व की अग्रणी शक्तियों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.