लखीसराय, जून 10 -- लखीसराय एक प्रतिनिधि । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विकास एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, लखीसराय द्वारा बुधवार को बाबा इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोकधाम तथा बड़हिया स्थित बाला त्रिपुर सुंदरी धाम में विशेष पूजा-अर्चना एवं राष्ट्र कल्याण मंगलकामना कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। यह भी पढ़ें- प्रधान मंत्री के 12 वर्षों का कार्यकाल पूरा होने पर की पूजा-हवनकार्यक्रम की विशेषताएँ कार्यक्रम में बिहार सरकार के कृषि मंत्री एवं स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अशोकधाम में स्थित विशाल शिवलिंग पर विधिवत पूजा-अर्चना कर महाआरती में भाग लिया तथा राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति, विकास और जनकल्याण की कामना क...