मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर 16 जून को होगा कार्यक्रम
मुजफ्फरपुर, जून 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा पूर्वी जिला कार्यालय में गुरुवार को मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बैठक हुई। इसमें बिहार 20 सूत्री समिति के सदस्य व पूर्व प्रदेश महामंत्री डॉ. राजेश वर्मा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने बताया कि आगामी 16 जून को विकास, विश्वास और जनकल्याण के 12 वर्ष विषय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह के साथ बिहार सरकार के कई मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे। भाजपा जिला प्रवक्ता मसूदुल हसन गुड्डू ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य संयोजक प्रदेश मंत्री मुकेश शर्मा होंगे। वहीं, 16 जून की शाम को शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर मोदी सरकार की उपलब्धियों को दर्शाती एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.