मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजन-जलाभिषेक
शाहजहांपुर, जून 10 -- शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को शहर के टाउन हॉल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजन एवं जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा देश की निरंतर उन्नति के लिए पूजा-अर्चना की। इस दौरान सामूहिक शंखनाद भी हुआ। भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को सुशासन, विकास और जनकल्याण को समर्पित बताते हुए विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.