मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रबुद्ध नागरिक सम्मानित
धनबाद, जून 23 -- केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर सोमवार को सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में प्रबुद्ध नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसके तहत भाजपा नेत्री तारा देवी ने शहरपुरा स्थित विश्वकर्मा मंदिर समिति के अध्यक्ष भरत शर्मा के आवास पर जाकर सम्मानित किया। मौके पर उन्हें मोदी सरकार के विकास कार्यों और देश के आर्थिक विकास से संबंधित पंपलेट भी सौंपे गए। तारा देवी ने बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में 33 प्रबुद्ध लोगों को सम्मानित किया गया है। इनमें सिंदरी शहर व बलियापुर में 16 और गोविंदपुर में 10 लोग शामिल हैं। इस अवसर पर भाजपा सिंदरी नगर अध्यक्ष संजू महतो, विनय शंकर सिंह, अरविंद खत्री और धर्मेंद्र महतो मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.