मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरा होने पर चलाया स्वच्छता अभियान
सासाराम, जून 13 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याणकारी कार्यकाल के पूरा होने उपलक्ष्य में नासरीगंज स्थित राम जानकी पंच मंदिर परिसर में भाजपा द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संतोष कुमार आर्य ने की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और जीवनशैली का अभिन्न अंग है तथा एक स्वच्छ समाज ही स्वस्थ राष्ट्र की नींव रखता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के स्वच्छता संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि मंदिर और कुएं की सफाई सेवा भाव का प्रतीक है। मौके पर मंडल प्रभारी लाल बाबू, जिला प्रवक्ता अमित कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा, मंतोष यादव, बबलू कुमार, पवन नारायण, श्रीनाथ पंडित, सत्यनारायण प्रसाद, मुनि शर्मा, अनिल सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.