मुंगेर, मई 25 -- धरहरा। एक संवाददाता। भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक विभिन्न जनकल्याण एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर धरहरा प्रखंड में भी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यह भी पढ़ें- पीएम के रूप में मोदी के 12 वर्ष पर भाजपा का खास अभियान; CM-MP-MLA, मंत्री सबको मिला टास्ककार्यक्रमों की तैयारी प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रचूड़ साक्षी के नेतृत्व में 25 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, जो आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन की जिम्मेदारी संभालेगी। पार्टी नेताओं ने बताया कि बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान के तहत मीडिया संवाद, विशेष जनसंपर्क अभियान, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, जनकल्याण शिविर, प...