मुजफ्फरपुर, जून 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के सफल कार्यकाल पर गुरुवार को जिला स्कूल में प्रदर्शनी का आयोजन भाजपा पूर्वी के द्वारा किया गया। उद्घाटन पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने किया।प्रदर्शनी में मोदी सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और ऐतिहासिक कार्यों को चित्रों व पोस्टरों के माध्यम से जीवंत रूप में दर्शाया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयामों को छुआ है। हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं धरातल पर उतरी हैं। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को सरकार की उन ऐतिहासिक उपलब्धियों से रूबरू कराना है, जिसने देश की तस्वीर और तकदीर बदली है।मौके यह भी पढ़ें- नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा भार...