मोदी सरकार के विकास कार्यों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प
गिरडीह, जून 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक शनिवार को बस स्टैंड रोड स्थित एक होटल में नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकू की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री चंद्र मोहन प्रसाद थे। संचालन राजेश जायसवाल और धन्यवाद ज्ञापन साहिल शर्मा ने किया। बैठक में मोदी सरकार के 12 साल के विकास कार्यकाल को जन-जन तक पहुंचाने, एक पेड़ मां के नाम बूथ स्तर पर लगाने, विश्व योग दिवस पर बूथ स्तर पर योग कराने, नगर कार्यालय जीर्णोद्धार व संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। अंत में एक बूथ अध्यक्ष के निधन पर शोकसभा हुई। चंद्र मोहन प्रसाद ने कार्यकर्ताओं से दलित बस्ती में सेवा करने, उनके घर भोजन करने और सामाजिक कार्यों में भाग लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना है: शाहाबादी उन्होंने मोदी सरकार के कार्यों को बताया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.