हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 2 -- केंद्रीय बजट में की गई घोषणाओं से बिहार के अरमानों को पंख लग सकते हैं। सेमी कंडक्टर, परमाणु ऊर्जा इकाई लगने और औद्योगिक क्लस्टर के पुनर्जीवित होने से अगले पांच वर्षों में सरकार के एक करोड़ नौकरी-रोजगार का लक्ष्य पूरा करने में बिहार को मदद मिलेगी। बिहार को भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में सहायता भी मिलेगी। सेमीकंडक्टर, परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में कदम बढ़ाने को बिहार पहले से बेताब है। राज्य मंत्रिमंडल सेमी कंडक्टर इकाई को मंजूरी दे चुकी है। अब केंद्रीय बजट में इन सबके लिए किए गए प्रावधानों से इन्हें पंख लगेंगे। सेमी कंडक्टर में बिहार ने 25 हजार करोड़ निवेश का लक्ष्य तय किया है। इससे दो लाख लोगों को रोजी-रोजगार मिलेंगे। सेमी कंडक्टर के क्षेत्र में बिहार पूर्वी भारत के टेक्नोलॉजी हब के रूप में विकसित हो सकता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.