हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 9 -- देश की नरेंद्र मोदी सरकार को अस्थिर करने के लिए बड़ी आंतकी साजिश रची जा रही है। राष्ट्रीय जांच एजेसीं यानी एनआईए ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल देश के युवाओं को ऑनलाइन माध्यम से गुमराह कर कट्टरपंथी बनाने में लगे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की तलाश में एनआईए ने बुधवार को देशव्यापी छापेमारी की। यह छापेमारी बिहार सहित 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 20 स्थानों पर हुई। एनआईए के मुताबिक बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गुजरात और दिल्ली में चलाये गये तलाशी अभियान के दौरान कई डिजिटल उपकरण जब्त किए गये हैं। इनकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। इस जांच से कट्टरपंथ की साजिश करने वालों का सुराग जुटाने में मदद मिलेगी। बुधवार को जिन स्थानों पर तलाशी ली गई, उ...