मोदी सरकार के कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं
मुंगेर, जून 14 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। रविवार को रामपुर पंचायत अंतर्गत तांती टोला स्थित सामुदायिक भवन में विश्वास के 12 वर्ष कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि जिला महामंत्री अमरीश चंद्र उर्फ डिक्की सिंह उपस्थित थे। संचालन रामचरित तांती ने किया। ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के बेमिसाल कार्यकाल को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि 12 साल में भारत सशक्त, समृद्ध और सुरक्षित हुआ है। प्रधानमंत्री के प्रगति पथ पर अग्रसर 12 वर्ष की यात्रा को जनसंपर्क अभियान के माध्यम से हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। यह भी पढ़ें- भाजपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.