मोदी सरकार के एक मंत्री ने दे दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया स्वीकार
नई दिल्ली, जुलाई 24 -- मोदी सरकार में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया है। उनके अगले साल पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें हैं। प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से रवनीत सिंह का इस्तीफा तुरंत प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। रवनीत सिंह बिट्टू मोदी सरकार में रेल राज्य मंत्री थे। उन्हें भाजपा ने दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा था, जिसके बाद से ही साफ हो गया था कि वह मंत्रिपद छोड़ सकते हैं। अगले साल फरवरी-मार्च में पंजाब समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसी वजह से पार्टी उन्हें विधानसभा चुनाव में मैदान में उतार सकती है। पंजाब में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल के बीच प्रमुखता से मुकाबला है। बिट्टू कांग्रेस से भाजपा में आए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.