नई दिल्ली, जून 10 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बुधवार, 10 जून 2026 एक ऐतिहासिक दिन है। आज उन्होंने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वे लगातार 4,399 दिनों तक पद पर रहकर भारत के सबसे लंबे समय तक सेवारत निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। इससे पहले यह कीर्तिमान देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम था, जिन्होंने लगातार 4,398 दिनों तक शासन किया। यह उपलब्धि ऐसे समय आई है, जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के 12 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इन 12 वर्षों में भाजपा नीत सरकार ने कई दूरगामी आर्थिक योजनाएं शुरू कीं, जिन्होंने देश की अर्थव्यवस्था और आम नागरिकों के जीवन को नई दिशा दी। आइए उनमें से कुछ प्रमुख योजनाओं पर एक नजर डालते हैं।प्रधानमंत्री जन धन योजना प्रधानमंत्री जन धन योजना की घोषणा पीएम मोदी ने 15 अगस्त 2014 को लाल किले की ...