आरा, मार्च 29 -- -राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार गृह प्रखंड में पहुंचने पर भव्य स्वागत -प्रधानमंत्री मोदी की 'मन की बात' सुनकर विकास कार्यों को बताई प्राथमिकता बड़हरा, संवाद सूत्र। राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद शिवेश राम रविवार को पहली बार अपने गृह प्रखंड में पहुंचे। उन्होंने सेमरिया पड़रिया गांव स्थित आरके. इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' के 132वें एपिसोड को कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के बाद उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताई। कहा कि बड़हरा में उनका पैतृक गांव है और इस मिट्टी से उनका गहरा लगाव है। मैं आजीवन इस क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहूंगा। एक सवाल के जवाब में सांसद ने भरोसा दिलाया कि यदि के...