मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक में 3 बड़े फैसले, किसानों समेत इस सेक्टर को सौगात
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- केंद्रीय मंत्रिमंडल की एक अहम बैठक बुधवार को हुई। इस बैठक में तीन बड़े फैसले लिए गए। एक फैसला किसानों के हित में है तो दूसरे फैसले का असर ग्रीन एनर्जी सेक्टर पर पड़ेगा। इसके अलावा, तीसरा फैसला किसके लिए है, आइए सब जान लेते हैं।किसानों के लिए क्या फैसला? केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 25 रुपये बढ़ाकर 2,610 रुपये प्रति क्विंटल करने को मंजूरी दी। गेहूं का एमएसपी रबी विपणन सत्र 2026-27 में 2,585 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया था। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गेहूं की उत्पादन लागत 1,264 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि नए सत्र के लिए एमएसपी 2,610 रुपये रखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.