मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे भाजपाई
बांदा, सितम्बर 8 -- बांदा। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को कार्यशाला में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित समाधिया ने चर्चा की और जिम्मेदारियों सौंपी। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत 17 को घर-घर दीप प्रज्वलन से होगी l इसी प्रकार विभिन्न प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, जन प्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक संकल्प आदि कार्यक्रम होंगे। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश नाथ दीक्षित ने कहा कि मोदी जी के जीवन के कार्यों से प्रेरणा लेकर सभी लोग सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से उनके संकल्प को घर-घर पहुंचाकर पूरा करेंगे l जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, क्षेत्रीय सदस्य रामपाल प्रजापति, सुनील पटेल, अजय पटेल, विवेकानंद गुप्ता, ममता मिश्रा, स्वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.