हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 25 -- केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार को बड़ा तोहफा दिया है। मोदी सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय से पटना तक तीसरी एवं चौथी लाइन के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। नई रेलवे लाइन से बिहार के लोगों को काफी फायदा होगा। केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को पुनारख (बाढ़ के पास) से किऊल के बीच 50 किलोमीटर लंबी तीसरी और चौथी लाइन के निर्माण को भी मंजूरी दी। इसके निर्माण पर 2268 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। इस परियोजना को तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य है। डीडीयू से झाझा तक 400 किलोमीटर में 17 हजार करोड़ रुपये से तीसरी और चौथी लाइन बननी है। इसके लिए चरणवार स्वीकृति दी जा रही है। पुनारख से किऊल के बीच तीसरी-चौथी रेल लाइन का फैसला उसी का हिस्सा है। दोनों की कुल लंबाई 115 किलोमीटर होगी। किऊल नदी के साथ ही 14 जगहों पर बड़े ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.