नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए पश्चिम बंगाल के बैरकपुर के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश का हाई कमिश्नर बनाने का फैसला किया है। दिनेश त्रिवेदी भाजपा में आने से पहले ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं और टीएमसी कोटे से ही यूपीए सरकार में रेल मंत्री बने थे। हालांकि, बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए। त्रिवेदी डिप्लोमैट प्रणय वर्मा की जगह लेंगे। वर्मा अब ब्रसेल्स जाकर ईयू में भारत के राजदूत का पद संभालेंगे। बांग्लादेश में सरकार बदलने और तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के बाद से भारत के साथ संबंध बेहतर हुए हैं। शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद, मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में पड़ोसी देश में सरकार बनी, जिसके बाद हिंदुओं के साथ काफी ज्यादती हुई। हिंसक घटनाओं में कई हिंदु...