वाराणसी, अप्रैल 26 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने सहकारिता की प्रगति पर संतोष जताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सहकारिता मंत्री अमित शाह की दूरगामी सोच के कारण देश में सहकारिता उत्सव मनाया जाने लगा है। यह उत्तरोत्तर नई प्रगति कर रहा है। सहकारी बैंक नई ऊंचाई छू रहे हैं। वे लगातार दो वर्ष से लाभ में हैं। आयुक्त सभागार में शनिवार को जिला सहकारी बैंक के वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। विशिष्ट अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जिला सहकारी बैंक ने संबद्ध समितियों को खाद-उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित की। यह भी पढ़ें- कार्य में प्रगति पर जिला सहकारी बैंक के सदस्य सम्मानित इससे उनकी आय में वृद्धि हुई। आज सहकारिता आंदोलन चल रहा है। इसे लोग ...