मोदी-योगी से लेकर शाहरुख तक, अखिलेश सपरिवार; रिकूं सिंह- प्रिया सरोज की शादी में 2 हजार मेहमानों को निमंत्रण
लखनऊ, नवम्बर 26 -- लखनऊ, संवाददाता: क्रिकेट के मैदान पर अपने छक्कों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करने वाले भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह अब जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। चार दिसंबर को रिंकू सिंह और मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज विवाह बंधन में बंधेंगे। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए लखनऊ के होटल रमाडा में भव्य शादी समारोह आयोजित होगा। विवाह के इस जश्न में राजनीति, क्रिकेट और फिल्म जगत की नामचीन हस्तियों का जमावड़ा लगने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान समेत देशभर से करीब दो हजार मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। तीन दिसंबर से होटल में उत्सव और मांगलिक रस्मों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मेहंदी, पूजा और अन्य पारिवारिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.