नई दिल्ली, जून 19 -- फ्रांस के एवियां-ले-बा में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit 2026) में दुनिया भर के दिग्गज नेता वैश्विक समस्याओं और गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने के लिए इकट्ठा हुए हैं। लेकिन, इस गंभीर माहौल के बीच एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की एक बेहद हल्की-फुल्की और दोस्ताना बातचीत ने इंटरनेट पर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। हर बार की तरह इस बार भी दोनों नेताओं की मुलाकात का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे सोशल मीडिया पर लोग लोकप्रिय हैशटैग #Melodi (मेलोडी) के साथ शेयर कर रहे हैं। हालांकि, इस बार इस वीडियो के वायरल होने के पीछे भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर कारण बने हैं। मंगलवार को जब जी7 समिट में पारंपरिक ग्रुप फोटोग्राफ के लिए सभी नेता मंच पर इकट्ठा हो रहे थे, तब इटली की प...