मोदी पर जादू-टोना? श्मशान के पास मिली फोटो, रखे थे सुई चुभे नींबू और सिंदूर, FIR दर्ज
मऊ, अक्टूबर 24 -- Mau News: यूपी के मऊ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोहरीघाट में श्मशान घाट के पास जमीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर मिली है। तस्वीर के आसपास नारियल, नींबू, लाल धागा और सिंदूर भी रखा पाया गया। नीबूं में बाकायदा सुई चुभाई गई है। इसका वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो और फोटो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला दोहरीघाट क्षेत्र के सरयू नदी के किनारे बने श्मशान घाट के पास का बताया जा रहा है। श्मशान घाट के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक फोटो मिली है। फोटो के आसपास नारियल, नींबू, सिंदूर और सुई जैसी चीजें दिख रही हैं जो सीधे तंत्रमंत्र की तरफ इशारा करती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.