मोदी ने बुल्गारिया के चुनावों में जीत पर रूमेन को बधाई दी
नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुल्गारिया में हाल ही में संपन्न हुए संसदीय चुनावों में रूमेन रादेव और उनकी पार्टी की जीत पर मंगलवार को उन्हें बधाई दी। मोदी ने कहा कि वह भारत और बुल्गारिया के बीच मैत्रीपूर्ण तथा बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने के मकसद से मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। बुल्गारिया के केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि पूर्व राष्ट्रपति रूमेन रादेव के नेतृत्व वाले मध्य-वामपंथी गठबंधन ने संसदीय चुनाव में जीत हासिल की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.