बिजनौर, जून 10 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया। टीला स्थित महाकाली मंदिर पर आयोजित हवन यज्ञ में आहूति दी। बुधवार को महाकाली मंदिर में पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न कराया। सभी ने आहुति देकर प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश के निरंतर विकास की कामना की। नकुल अग्रवाल नगर अध्यक्ष, तपराज सिंह देशवाल ब्लॉक प्रमुख, राजीव अग्रवाल, बिट्टू भटनागर, सुविधा भटनागर, अभिषेक यादव, मीडिया प्रभारी हिंमाशु तायल, गीता राज, मनीषा सैनी, ऐश्वर्य एरन, मोनू, प्रखर वशिष्ठ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और लोग शामिल रहे। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने किया हवन-यज्ञ यह भ...