नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने अपना जीवन समानता और सामाजिक न्याय के उद्देश्य के लिए समर्पित कर दिया। राष्ट्र के लिए उनका अमूल्य योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।' -प्रधानमंत्री मोदी ने ईस्टर पर लोगों को शुभकामनाएं दींनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ईस्टर की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि ईसा मसीह की शिक्षाएं सभी को दयालु बनने के लिए प्रेरित करें और समाज में एकता की भावना को मजबूत करें। मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, 'ईस्टर की शुभकामनाएं। यह पवित्र दिन आशा और नवजीवन का उत्सव है। यह सभी के जीवन...