रुडकी, मार्च 24 -- नारसन ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर चार साल बेमिसाल थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं को महालक्ष्मी किट भी सौपी। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि आज प्रदेश और देश को ऐसा नेतृत्व मिला है जो बिना थके, 24 घंटे जनसेवा में समर्पित है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी का एक-एक पल जनता के कल्याण और विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए समर्पित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...