नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- -विकसित भारत संकल्प सभा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष की यात्रा को देश के लिए अविस्मरणीय अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे 'घोषित' प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें चुनाव से पहले जनता के सामने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश किया गया और जनता ने उन्हें सीधे अपना जनादेश दिया। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री ने विकसित भारत क लिए दिया ''वी विल डू इट'' का मंत्रमोदी की विरासत विकसित भारत संकल्प सभा में नवीन ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को कांग्रेस नेतृत्व ने प्रधानमंत्री बनाया था। जनता ने उनको जनाद...