नई दिल्ली, जून 16 -- फ्रांस में चल रही जी-7 बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात तय हो गई है। दोनों नेताओं के बीच करीब 16 महीनों के बाद हो रही इस मुलाकात को भारत-अमेरिका रिश्तों को पटरी पर लाने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समझा जाता है कि इस दौरान दोनों नेता भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने समेत तमाम द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह भी पढ़ें- 16 महीने बाद G7 में मिले मोदी और ट्रंप, गर्मजोशी से हाथ मिलाया और फिर...भारत-अमेरिका संबंधों का महत्व सूत्रों के अनुसार भारतीय समयानुसार बुधवार शाम करीब 6.15 बजे दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी, जिसके बाद ट्रंप मीडिया से भी बात कर सकते हैं। मोदी और ट्रंप की पिछली मुलाकात पिछले साल फरवरी...