नई दिल्ली, जुलाई 29 -- नीट पेपर लीक की वजह से उपजे आंदोलन को खुलकर समर्थन देने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने अब पेट्रोल में इथेनॉल मिलाए जाने के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने बुधवार को आरोप लगाया कि उन्होंने 29 ऑटोमोबाइल कंपनियों से सवाल किया था कि उनकी 2023 से पहले बनी गाड़ियों में क्या E20 का इस्तेमाल करना सुरक्षित है, लेकिन मोदी सरकार के दबाव में कंपनियों ने लिखित में जवाब नहीं दिया। केजरीवाल ने सीजेपी आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी शांति से E20 को वापस लें, नहीं तो जनता करवा लेगी। अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि E20 पेट्रोल थोपने के लिए मोदी सरकार गुंडागर्दी पर उतर चुकी है। पूर्व सीएम ने कहा कि उन्होंने 29 कंपनियों से पूछा था कि क्...