नई दिल्ली, मार्च 22 -- Sanjay Raut attack on PM Modi: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच रुपए की कीमत में गिरावट, गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने रुपये के गिरने पर चिंता जताई और प्रधानमंत्री की उस पुरानी टिप्पणी को याद दिलाया, जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि "जब रुपया गिरता है तो देश की साख और प्रतिष्ठा गिरती है।" उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री महंगाई की बजाय चुनावी राजनीति में ज्यादा व्यस्त हैं। नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उद्धव गुट के सांसद ने कहा, "अबकी बार 100 के पार. मोदी जी कहां हैं? वह पश्चिम बंगाल में हैं, ममता बनर्जी को हराने के लिए राष्ट्रपति शासन की तैयारी कर रहे हैं। मोदी जी और अमित शाह वहां 'खेला' करने ...