नई दिल्ली, जून 24 -- Modi Cabinet Reshuffle: अगले महीने की शुरुआत में मोदी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। यह 2024 में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला विस्तार होगा। सूत्रों के अनुसार, इसी वजह से पीएम मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात भी की। कैबिनेट विस्तार में कई बड़े चेहरों को हटाया जा सकता है। इसकी सुगबुगाहट कुछ दिन पहले ही मिलनी शुरू हो गई, जब केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को फिर से राज्यसभा के बजाए पंजाब विधानसभा चुनाव में उतारने के संकेत दिए गए। अब सामने आया है कि मोदी कैबिनेट में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की महिला सांसद को मंत्री बनाया जा सकता है। यह महिला सांसद 1994 बैच की आईएएस अधिकारी भी रही हैं।कौन हैं वो महिला सांसद, जिसके मंत्री बनने की अटकलें सूत्रों के अनुसार, यह महिला सांसद ओडिशा के भु...