नई दिल्ली, मार्च 10 -- इन दिनों केंद्र सरकार के कर्मचारियों की नजर सबसे ज्यादा महंगाई भत्ता यानी डीए पर है। दरअसल, जनवरी से जून छमाही के लिए डीए पर फैसले का इंतजार हो रहा है। आमतौर पर केंद्र सरकार होली या उससे पहले डीए का ऐलान कर देती है लेकिन इस बार फैसले में देरी होती नजर आ रही है। हालांकि, कई केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद थी कि मंगलवार को मोदी सरकार की कैबिनेट में इस पर फैसला होगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।कितना बढ़ेगा भत्ता? मुद्रास्फीति आंकड़ों के आधार पर, जनवरी से जून 2026 छमाही के लिए महंगाई भत्ता (डीए) में लगभग 2% की वृद्धि का अनुमान है। यदि इसे लागू किया जाता है, तो डीए वर्तमान 58% से बढ़कर मूल वेतन का लगभग 60% हो सकता है। बता दें कि महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों को बढ़ती मुद्रास्फीति के प्रभाव को कम करने में मदद करता है।आइए जान ...