मोदी कैबिनेट के दलित मंत्री आरक्षण छोड़ने तैयार, बस एक शर्त रख दी; क्या मांगा?
नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- आरक्षण को लेकर जारी बहस के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने एक शर्त रखी है और कहा है कि अगर उसे पूरा कर दिया जाता है, तो वह आरक्षण छोड़ने के लिए तैयार हैं। उनका बयान इसलिए भी अहम है, क्योंकि वह केंद्रीय कैबिनेट शामिल बड़ा दलित चेहरा हैं। यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब दिल्ली में आरक्षण हटाओ आंदोलन के तहत जमकर प्रदर्शन हुआ था। वार्ता के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे आठवले ने कहा, 'जाति के आधार पर आरक्षण का प्रावधान है। अगर जातिवाद खत्म हो तो हम आरक्षण छोड़ने को तैयार हैं। जब तक जातिवाद खत्म नहीं होगा आरक्षण लागू रहेगा।' खास बात है कि वह इसी तरह का दावा पिछले सप्ताह झारखंड में भी कर चुके हैं। रांची में उन्होंने कहा था, 'अगर जाति व्यवस्था खत्म हो जाती है, तो हम आरक्षण छो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.