नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- केंद्रीय कर्मचारियों को जितना इंतजार आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का है, उससे कहीं ज्यादा महंगाई भत्ता यानी डीए के फैसले पर है। आमतौर पर मार्च के महीने में साल की पहली छमाही के भत्ते का ऐलान हो जाता है लेकिन इस बार अब तक ऐसा नहीं हो सका है। अप्रैल महीने का दूसरा सप्ताह खत्म होने की कगार पर है। ऐसे में अब केंद्रीय कर्मचारी मोदी सरकार की हर केंद्रीय कैबिनेट मीटिंग को उम्मीद की नजर से देख रहे हैं। केंद्रीय कैबिनेट की बुधवार को भी एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए लेकिन क्या केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का भी ऐलान हुआ? आइए विस्तार से जान लेते हैं।केंद्रीय कैबिनेट के अहम फैसले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश में दो प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.