नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- मीरा-भायंदर इलाके में अपनी लगभग 2,810 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ दशकों से कानूनी लड़ाई लड़ रहे 81 साल के असगरअली वोहरा ने अब न्याय पाने के लिए अपने बचपन के सहपाठी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, असगरअली वोहरा ने गुजरात के वडनगर स्थित 'बी एन स्कूल' में पीएम मोदी के साथ पढ़ाई की थी। उन्होंने 8 सितंबर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर अपने प्लॉट पर हुए अवैध कब्जे की शिकायत की और पूरे मामले की CBI (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) जांच कराने की मांग की।भाजपा के पूर्व विधायक की कंपनी और बिल्डरों पर गंभीर आरोप मीरा रोड निवासी वोहरा के अनुसार, यह पूरा विवाद भायंदर पूर्व के नवघर स्थित 2,810 वर्ग मीटर की कीमती जमीन से जुड़ा हुआ है। यह भी पढ़ें- पीएम म...