नई दिल्ली।, नवम्बर 14 -- दीपवली पर एक-दूसरे को शुभकामना संदेश देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा के संबंधों की चर्चा होने लगी है। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे की तारीफ की थी। सैम पित्रोदा इस मामले को तूल देने पर हैरानी जता रहे हैं। उनका कहना है कि यह दोनों के बीच बिल्कुल ही निजी बातचीत थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी से अलग स्तर के उनके पीएम मोदी के साथ संबंध हैं। NDTV को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिवाली और नए साल की शुभकामनाओं को जिस तरह से तूल दिया जा रहा है उससे मैं हैरान हूं। यह बातचीत पूरी तरह से निजी थी और इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था।''प्रधनमंत्री को बताया अपना दोस्त सैम पित्रोदा ने कहा कि वे हमेशा से प्रधानमंत्री के दोस्त और शुभचिं...